राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! 2 फीट गहरा गड्ढा, 4 ट्रेनें रद्द

Powerful blast on a railway track in Rajasthan! 2-foot-deep crater formed; 4 trains cancelled.

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए ब्लास्ट से पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह टूट गए, जबकि पटरियों के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

धमाके की आवाज करीब 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। राहत की बात यह रही कि धमाके से करीब 45 मिनट पहले इस ट्रैक से पैसेंजर ट्रेन गुजर चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद IB, CID और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेलवे ट्रैक की जांच के लिए FSL टीम भी सैंपल लेकर जांच करेगी।

सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार सुबह 9 बजे तक इस लाइन पर रेल यातायात बंद किया गया। इस रूट की 4 ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।श्रीगंगानगर के SP हरिशंकर के मुताबिक, धमाके की तीव्रता और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि अक्टूबर में भी श्रीगंगानगर के रावला मंडी क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के पास भारी मात्रा में RDX, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर हुए इस धमाके को लेकर सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *