ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को शहबाज शरीफ ने प्रमोट करके फील्ड मार्शल बना दिया है। यह फैसला मुनीर का भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान-उम-मार्सूस की अच्छी तरह से लीड करने की वजह से लिया गया है। वह अब फील्ड मार्शल बनने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे आर्मी चीफ हैं।
सर्वोच्च रैंक होता है फील्ड मार्शल
फील्ड मार्शल पाकिस्तान का सबसे सर्वोच्च सैन्य रैंक होता है। यह फाइव स्टार रैंक के रूप में माना जाता है। यह रैंक जनरल से ऊपर होता है। पाकिस्तान की तीनों आर्मी सेना, नौसेना और वायुसेना में सबसे बड़ा पद यही होता है। इससे बड़ा पद कोई दूसरा नहीं होता है।
फील्ड मार्शल बनने वाले सिर्फ दूसरे जनरल
आसिम मुनीर फील्ड मार्शल बनने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे आर्मी जनरल हैं। उनसे पहले 1959 में अयूब खान को फील्ड मार्शल बनाया गया था। उसके बाद से किसी भी पाकिस्तानी आर्मी जनरल को फील्ड मार्शल नहीं बनाया गया। हालांकि बीच-बीच में कई आर्मी जनरल के लिए फील्ड मार्शल बनाने की मांग उठती रही है।