Canada के वैंकुवर एयरपोर्ट पर ट्रैक पर बैठा पंजाबी युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में

कनाडा के वैंकुवर में वैंकुवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े YVR-Airport स्टेशन पर एक सिख युवक के पटरी पर बैठ जाने से हड़कंप मच गया। युवक के ट्रैक पर पहुंचने के बाद रेल सेवा प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के वैंकुवर में वैंकुवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े YVR-Airport स्टेशन पर एक सिख युवक के पटरी पर बैठ जाने से हड़कंप मच गया। युवक के ट्रैक पर पहुंचने के बाद रेल सेवा प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

काफी देर तक ट्रैक पर बैठा युवक
जानकारी के मुताबिक, युवक काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर बैठा रहा और वहां से हटने को तैयार नहीं था। स्थिति को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कुछ देर बाद युवक को सुरक्षित तरीके से हिरासत में ले लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया।

मानसिक परेशानी की बात सामने आई
शुरुआती रिपोर्ट्स में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से युवक की मानसिक स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस पहलू की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

एयरपोर्ट से जुड़ी है SkyTrain सेवा
YVR-Airport स्टेशन वैंकुवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को Metro Vancouver की Canada Line SkyTrain सेवा से जोड़ता है। स्टेशन से यात्रियों को वैंकुवर और आसपास के इलाकों के लिए रेल कनेक्टिविटी मिलती है। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल इस घटना को लेकर युवक के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *