भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी
पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है। पूनिया राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। 2024 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। जून 2026 में वे राज्यसभा सांसद चुने गए।
वहीं उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तावड़े BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और हरियाणा व बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। जगदीश पटेल गुजरात के BJP नेता हैं और अमराईवाड़ी से विधायक रह चुके हैं।
इसके अलावा गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को दी गई है। चुग BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। वे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना के प्रभारी रह चुके हैं।BJP के इन संगठनात्मक बदलावों को आगामी चुनावों और राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।









