लुधियाना में 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी से लौट रहा था घर

लुधियाना में 23 साल के युवक की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान 23 साल के मोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में 23 साल के युवक की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान 23 साल के मोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक मोनू सोमवार रात को बर्थडे पार्टी से घर लौट रहा था। इस दौरान घंटा चौक के पास करीब रात 12 बजे कार सवार बदमाशों के साथ उसकी बहसबाजी शुरू हो गई। इस बहसबाजी के बाद कार सवार हमलावरों ने मोनू पर गोली चला दी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
घायल अवस्था में मोनू को राहगीरों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *