पंजाब के तापमान में पिछले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं आया है। राज्य का अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य से 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। आज तापमान में मामूली वृद्धि संभव है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि जारी रहेगी। वही 4 अक्टूबर को मौसम में बदलाव होने की संभावना है, कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात में तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को पंजाब में मौसम साफ रहा और अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली रही। लुधियाना में शाम 4 बजे के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कुछ घंटों के लिए गर्मी से राहत मिली।
अन्य जिलों में मौसम साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।
पांच अक्टूबर के बाद मौसम बदलेगा
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में चार अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन पांच अक्टूबर के बाद मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।