पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पंजाब के अधिकांश जगह में वेस्ट्रन डिस्टर्बेंस के कारण बादल छाए हुए है। जबकि कई स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश भी देखी गई है। जिसके कारण राज्य में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट्रन डिस्टर्बेंस का असर मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा।
पंजाब में रविवार को तापमान में दिखी गिरावट
पंजाब के तापमान में रविवार को 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं पठानकोट में सबसे अधिक तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा और सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर का रहा। मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद मंगलवार से मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा।
हरियाणा के 6 जिलों में अलर्ट जारी
वही हरियाणा के छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बन्स की वजह से मौसम में परिवर्तन हुआ है, जिससे बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं।
जम्मू कश्मीर का मौसम
वही जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे श्रीनगर में भी सुबह कोहरा और दिन में बादल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का yellow alert
वहीं हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच घने बादल छाए हुए हैं और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो गई है। मौसम खराब होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की और से 27 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया था।
गुजरात में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
गुजरात में रविवार बैमौसम हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौतहो गई। इस भारी बारिश का सबसे ज़्यादा असर गुजरात के अमरेली, पंचमहल, खेड़ा, सुरेन्द्रनगर, मेहसाणा, बोटाड, सबरकांठा, सूरत और अहमदाबाद ज़िलों में पड़ा है। इस मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह नदियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।