कपूरथला में नकली हार्पिक क्लीनर सप्लाई करने वाली एक फ्रॉड व्यापारी को सदर पुलिस ने काबू किया है। यह कार्यवाही हार्पिक बनाने वाली कंपनी के फील्ड अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी व्यापारी पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
10 पेटी नकली हार्पिक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से 10 पेटी नकली हार्पिक भी बरामद की है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने भी की है। शिकायतकर्ता हरीश कुमार वासी नंगल कॉलोनी फगवाड़ा ने बताया कि वह स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ में बतौर फील्ड अफसर काम करता है। उन्हें कपूरथला की मार्केट में जाने पर मालूम हुआ कि कोई फ्रॉड व्यापारी उनकी कम्पनी के प्रोडक्ट हार्पिक क्लीनर का नकली माल सप्लाई कर रहा है।
अलग अलग दुकानों पर नकली हार्पिक सप्लाई
इस दौरान उन्हे 15 दिन की जांच के बाद पता लगा कपूरथला के काला संघिया रोड पर एकम ट्रेडर्स के नाम पर एक व्यक्ति रणजीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह काम करता है। और उसने अपने घर में ही नकली हार्पिक क्लीनर स्टोर किये हुए है। रणजीत सिंह कपूरथला शहर तथा आसपास के क्षेत्रों की अलग अलग दुकानों पर नकली हार्पिक सप्लाई करता है।
जिसके बाद उन्होंने यह सूचना थाना सदर पुलिस को दी । पुलिस तीम सहित रणजीत सिंह के घर पर छापेमारी करने गई तो वहां मौके से 10 पेटी नकली हार्पिक क्लीनर बरामद हुई है। जिसके बाद थाना सदर पुलिस में आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।