web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

फगवाड़ा में रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर ने दर्शकों को रौंदा , अचानक हुआ बेकाबू, 5 लोग गंभीर घायल


फगवाड़ा में रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर ने दर्शकों को रौंदा
6/16/2024 12:07:14 PM         Ojasvi Kaushal        Phagwara, Tractor, Tractor Stunt, Phagwara, Jalandhar, DSP Jaspreet Singh, Hindi News            ਫਗਵਾੜਾ 'ਚ ਟਰੈਕਟਰਾਂ ਦੀ ਰੇਸ ਚ ਕਾਲ ਬਣਕੇ ਆਇਆ ਟਰੈਕਟਰ, ਕਈਆਂ ਨੂੰ ਦਰੜਿਆ , ਪੁਲਿਸ ਨੇ 4 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ  

पंजाब में ट्रैक्टर से स्टंट थम नहीं रहा है। इन स्टंट की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं और कई लोंगों की जान भी जा चुकी है। वहीं ताजा मामला कपूरथला के फगवाड़ा स्थित गांव दोमेली से सामने आया है। ट्रैक्टर से रेसिंग कर रहे एक शख्स का ट्रैक्टर अचानक से बेकाबू हो गया। जिसके बाद उक्त ट्रैक्टर ने रेस देखने के लिए किनारे पर खड़े लोगों को रौंद दिया। घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

4 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पूरी घटना के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल फगवाड़ा पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में ट्रैक्टर दौड़ करवाना पूरी तरह से बैन है और इस आयोजन संबंधी उनको मिली जानकारी अनुसार किसी ने कोई सरकारी अनुमति भी नहीं ली गई है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रही है। 

डीएसपी ने कहा सरकार की ओर से इन चीजों को अवैध घोषित किया गया है। इसलिए ऐसा करना पूर्ण रूप से अवैध था। केस में जल्द रेस करवाने वाले कमेटी मेंबरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़ित ने दी जानकारी

घटना में जख्मी हुए रतन सिंह ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त साइड पर खड़े होकर ट्रैक्टर की रेस देख रहे थे। ट्रैक्टर की रेस में दो वाहन चल रहे थे। इतने में एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और हमारी ओर आने लगा। हम कुछ समझ पाते, इतने में उक्त ट्रैक्टर हमारे ऊपर आ चढ़ा।

ट्रैक्टर चढ़ने से टूटी टांग

रतन सिंह ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर का टायर मुझ पर चढ़ गया था, जिससे मेरी टांग टूट गई। उन्हें इलाज के लिए उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा और मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों की दी गई। घटना में उसका दोस्त अमित भी गंभीर रूप से जख़्मी हुआ है।

 

'Phagwara','Tractor','Tractor Stunt','Phagwara','Jalandhar','DSP Jaspreet Singh','Hindi News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

    पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

  • ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

    ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

  • ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

    ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

  • दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत

    दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत , आदमपुर हवाई अड्डे पर फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

  • स्वच्छ भारत मुहिम के तहत

    स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जालंधर नगर निगम ने कराया समारोह

  • Jalandhar : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन,

    Jalandhar : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त, नोटिस जारी

  • जमीने अधिग्रहण के बाद भी किसान नहीं छोड़ रहे कब्जा

    जमीने अधिग्रहण के बाद भी किसान नहीं छोड़ रहे कब्जा लटकता नजर आ रहा 4 हजार करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट

  • फगवाड़ा में बड़ी वारदात :

    फगवाड़ा में बड़ी वारदात : घर में घुसकर व्यापारी की हत्या, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

  • Jalandhar : सोढल मंदिर इलाके के पास नगर निगम की कार्रवाई,

    Jalandhar : सोढल मंदिर इलाके के पास नगर निगम की कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

  • बिस्त दोआब नहर हुई ओवरफ्लो,

    बिस्त दोआब नहर हुई ओवरफ्लो, आस पास बसी कॉलोनी के लोगों में डर

Recent Post

  • लतीफपुरा के निवासियों ने रास्ता खुलवाने के लिए राजविंदर कौर थियाड़ा को दिया मांग पत्र,

    लतीफपुरा के निवासियों ने रास्ता खुलवाने के लिए राजविंदर कौर थियाड़ा को दिया मांग पत्र, देखें Video

  • जालंधर में भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन,

    जालंधर में भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन, MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट से राहत नहीं

  • MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट से राहत नहीं,

    MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट से राहत नहीं, जालंधर में भी अब रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

  • गुरु पूर्णिमा महोत्सव -दिव्य समर्पण और आत्मोद्धार का पावन पर्व,

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव -दिव्य समर्पण और आत्मोद्धार का पावन पर्व, हरियाणा सीएम नायब सैनी हुए शामिल

  • MLA रमन अरोड़ा, राजू मदान और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को राहत नहीं,

    MLA रमन अरोड़ा, राजू मदान और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को राहत नहीं, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

  • जालंधर के PIMS अस्पताल में 12 जुलाई को स्किन मरीजों का होगा फ्री ईलाज

    जालंधर के PIMS अस्पताल में 12 जुलाई को स्किन मरीजों का होगा फ्री ईलाज

  • पंजाब से रामेश्वरम, तिरुपति, मदुरै के लिए Special train चलेगी,

    पंजाब से रामेश्वरम, तिरुपति, मदुरै के लिए Special train चलेगी, जालंधर समेत इन बड़े स्टेशन पर होगा ठहराव

  • यूपी में 3 बच्चों को डूबोकर मारने वाली मां को फांसी की सजा,

    यूपी में 3 बच्चों को डूबोकर मारने वाली मां को फांसी की सजा, जज ने कहा- ऐसी मां को जीने का हक नहीं

  • जालंधर में भी अब रुकेगी वंदे भारत ट्रेन,

    जालंधर में भी अब रुकेगी वंदे भारत ट्रेन, इतना होगा कटरा जाने का किराया

  • अमृतसर में पुलिस और नशा तस्कर में Encounter,

    अमृतसर में पुलिस और नशा तस्कर में Encounter, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY