पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। वही अब एक नए ऐक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 3 दिन के लिए पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य में 3 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पंजाब के 6 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर , कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं
इस दौरान पंजाब में आज 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी और साथ ही बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। जबकि पंजाब के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही इस बार भारत में मानसून भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है और समय से आगे है। वहीं अनुमान है कि यह 25 जून के बाद पंजाब में दस्तक दे सकता है।
बारिश न होने के कारण लगातार बढ़ रहा तापमान
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। वही बुधवार शाम को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।