खबरिस्तान नेटवर्क: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में हाई अलर्ट है। पंजाब के पाकिस्तान के साथ लगते बॉर्डर वाले 6 जिलों में आगामी आदेशों तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं अब गुरदासपुर में रात 9 बजे से 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान एक भी लाईट नहीं जलाई जाएगी।
DC ने किए जारी आदेश
बता दे कि अगले आदेश तक जारी रहेगा ब्लैकआउट। यह आदेश गुरदासपुर के DC की तरफ से जारी किए गए है। वहीं राजस्थान बॉर्डर के पास वाले जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से सीमावर्ती जिले जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी में आगामी आदेशों तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी हुई रद्द
चंडीगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने भी अपने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। उन्हें निर्देश दे दिए हैं कि आपातकालीन ड्यूटी के लिए 24/7 तैयार रहें। यदि कहीं भी और कभी भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट देनी पड़ेगी। इसके साथ ही सीमावर्ती राज्य पंजाब में भी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त हो गई है। पंजाब पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।