ख़बरिस्तान नेटवर्क : 12 मई सोमवार को छुट्टी रहेगी। इस दौरान बैंक, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में नहीं बल्कि सिर्फ यूपी में की गई है। जिस कारण राज्यभर में सभी संस्थान बंद रहेंगे और कोई काम नहीं होगा। इसलिए अगर आपको कोई जरूरी काम है तो वह पहले ही निपटा लें।
बुद्ध पूर्णिमा के कारण छुट्टी
दरअसल यूपी सरकार ने बुद्ध पूर्णिमा के चलते सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। जिसके चलते सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कोई काम नहीं होगा। वहीं स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। बुद्ध पूर्णिमा का दिन ज्ञानकारी भगवान बुद्ध के जन्म के लिए जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। दान-पुण्य के अलावा पूजा-पाठ और गंगा स्नान के लिए ये दिन खास माना जाता है।
दान-पुण्य के लिए खास होता है दिन
गौर हो कि बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ धार्मिक नहीं है बल्कि इस दिन को अहिंसा, मानवता और करुणा के संदेश के लिए जाना जाता है। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन मनाया जाता है। यह दिन गंगा स्नान व दान-पुण्य के लिए खास दिन माना जाता है।