जालंधर में एक दिल दहला देने वाली घटना समने आई है। घटना में तेज रफ्तार सिल्वर रंग की वर्ना कार (नंबर PB 08 CK 9990) ने एक्टिवा पर सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी कैमरे में कैद हो गई है।
हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक्टिवा पर सवार दोनों महिलाएं सड़क से गुजर रही थीं, तभी तेज रफ्तार और बेकाबू कार सीधे उनकी तरफ बढ़ी और टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक के सिर से काफी चोट लगी है।
जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार चालक को पकड़ लिया। इस हादसे में एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और मौके पर पहुंचकर वह जांच में जुट गई है।