पंजाब के स्कूलों का समय 1 अक्टूबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा। सभी सरकारी, प्राइवेट, और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी। इसी प्रकार, सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और 2.50 बजे तक छुट्टी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।

सेशन में 3 बार बदलता है स्कूलों का समय
पूरे पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे। पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है।
एक नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक व मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।