देश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बारिश के बाद अब गर्मी के दिन शुरू हो गए है। वहीं इसी बीच ओडिशा में तपती गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 2 अप्रैल से सुबह की शिफ्ट में संचालित होंगे।
दो अप्रैल से सुबह लगेगी क्लासेस
आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बुधवार को बताया कि वर्तमान में चल रही स्कूल परीक्षाएं 27 मार्च को समाप्त हो जाएंगी और इसके बाद 2 अप्रैल से स्कूलों में सुबह की क्लासेस शुरू होंगी। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों का समय भी बदलकर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कर दिया गया है।