दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नादोपहर लेंगी शपथम तय हो गया है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दोनों पार्टी खा गुप्ता बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक चुनी गई हैं। इससे पहले वो तीन बार पार्षद भी रह चुकी हैं।
बता दे कि भाजपा 27 साल बाद राजधानी में लौटी है। इसके साथ ही प्रवेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।
हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। साल 1976 में रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लग गई थी, इसलिए उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया रेखा गुप्ता की स्कूलिंग से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। साल 1998 में उनकी शादी मनीष गुप्ता से हुई, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं।