रेखा गुप्ता ने दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में हुआ। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। जहां उनके साथ छह मंत्रियों ने भी कैबिनेट में पद की शपथ ली।
प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बने
रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मंत्री पद की शपथ ली। फिर आशीष सूद ,मनजिंजदर सिंह सिरसा, रविंदर सिंह इंद्राज , कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।