ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। पहली बार दिल्ली के लिए इतना बजट रखा गया है। दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट रखा है तो वहीं राजधानी में 10 लाख रुपए तक का आयोष्मान योजना के तहत मुफ्त ईलाज मिलेगा।
यमुना की सफाई के लिए 9 हजार करोड़
सीएम रेखा गुप्ता ने बजट हुए कहा कि हमने यमुना और सीवरेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। तो वहीं राजधानी में रहने वाले लोगों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज मिलेगा। आयुष्मान योजना के तहत केंद्र सरकार दे रही तो वहीं राज्य सरकार भी इसमें 5 लाख रुपए जोड़ रही है। जिससे 10 लाख रुपए तक का ईलाज मुफ्त मिलेगा।
मातृत्व वंदन परियोजना होगी शुरू
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मातृत्व परियोजना शुरू की जा रही है। इसके लिए 210 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।