web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद डेट हुई फाइनल


21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ,
9/19/2024 12:57:08 PM         Kushi Rajput        Chief Minister Oath, Atishi Marlena Political Career, Delhi New CM, Atishi, Atishi Marlena            ਆਤਿਸ਼ੀ ਮਾਰਲੇਨਾ 21 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਚੁੱਕਣਗੇ ਸਹੁੰ , ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡੇਟ ਹੋਈ ਫਾਈਨਲ   Atishi will take oath as the Chief Minister of Delhi on 21 September, date finalized after getting approval from the President

आतिशी मार्लेना दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ  21 सितंबर को लेंगी। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, AAP विधायक दल ने आतिशी को अपना नया नेता चुना था। वहीं आतिशी ने मंगलवार को कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से खुश हैं, लेकिन इस बात से दुखी भी हैं कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। 

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

43 साल की आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह एक प्रमुख आप नेता हैं और मनीष सिसोदिया के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान उन्होंने सलाहकार के रूप में काम किया था। साथ ही आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आतिशी को मार्च 2023 में दिल्ली कैबिनेट में नियुक्त किया गया था। हालांकि अब उन्हें इस मामले में जमानत पर रिहा भी किया गया है। 

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद शपथ लेगी आतिशी

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद आतिशी शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। तकनीकी रूप से मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने पर पूरा मंत्रिमंडल (cabinet) भंग माना जाता है। इस वजह से आतिशी के साथ ही उनका पूरा कैबिनेट शपथ लेगा। इस कैबिनेट में कुछ नये विधायक जुड़ेंगे तो कुछ पुरानी मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। 

विश्वास मत  किया जाएगा पेश 

मंत्रियों के नाम और उनके विभाग तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री का ही होगा। सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल कैबिनेट के मंत्री आतिशी की कैबिनेट में शामिल होंगे। वहीं, न्यूनतम दो नए चेहरे भी कैबिनेट में दिखेंगे। आतिशी के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी भी शपथ ले सकते हैं। इसके बाद 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है। जहां विश्वास मत भी पेश किया जा सकता है। साथ ही विधायी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और दिल्ली से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

पहली कैबिनेट में महिला सम्मान योजना

आतिशी के नेतृत्व में बन रही दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट में दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पास हो सकती है। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होनी है। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी। इसमें प्रमुखता के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर चर्चा होगी। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने बजट में 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। 

हर महीने एक हजार रुपये देने का लक्ष्य

इस योजना के तहत दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये देने का लक्ष्य है। हालांकि नौकरीपेशा या आर्थिक लाभ अर्जित कर रही महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड की बिल माफी योजना सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

जाने दिल्ली की नई सीएम आतिशी के बारे में 

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ।उनके माता-पिता दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं (Atishi Mother Father). पिता का नाम विजय सिंह और मां का नाम तृप्ता सिंह है । आतिश पहले अपना पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ लिखा करती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित थे और दोनों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ ‘मार्लेना’ जोड़ा था । लेकिन आतिशी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा लिया, ताकि यह भ्रम ना फैले कि वह ईसाई हैं।  विपक्षी इसको मुद्दा बना रहे थे। 

वहीं आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है।  प्रवीण एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं।   वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़े हुए हैं।  

 

'Chief Minister Oath','Atishi Marlena Political Career','Delhi New CM','Atishi','Atishi Marlena'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी , विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

  • 21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ,

    21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद डेट हुई फाइनल

  • Delhi New CM : बीजेपी को मुख्यमंत्री के लिए मिल गया नया  'योगी',

    Delhi New CM : बीजेपी को मुख्यमंत्री के लिए मिल गया नया 'योगी', अलग-अलग चर्चाएं, तीन समीकरण साध सकती है भाजपा

  • दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आतिशी का बड़ा ऐलान,

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आतिशी का बड़ा ऐलान, कहा - 'आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी चुनाव'

  • दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को पुलिस ने लिया हिरासत में

    दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Recent Post

  • जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

    जालंधर में अब वट्सएप और मिस्ड कॉल से भी दर्ज करवाई जा सकेंगी बिजली संबंधी शिकायतें

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY