पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदल गया है । जालंधर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। हालाकि मौसम विभाग ने आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वही दूसरी तरफ राज्य के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
कई जिले बाढ़ से प्रभावित
इस समय, कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन जिले पहले से ही बाढ़ से प्रभावित हैं।आज सुबह पौंग डैम का जलस्तर 1383 फीट पहुंच गया है, जबकि खतरे का स्तर 1380 फीट है। जबकि पौंग डैम की फुल कैपेसिटी 1410 फीट है। आज ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर और तरनतारन जैसे जिलों में ज्यादा दिखेगा।
फिलहाल कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन जिले पहले से ही बाढ़ से प्रभावित हैं। तरनतारन के हरिके हैड्स से भी पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे असर फाजिल्का जिले तक पहुंच गया है। अगर ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ा तो अमृतसर के कई गांव भी डूब सकते हैं।
23 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम
वही अगले चार दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। हालाकि, उम्मीद है कि 23 अगस्त से स्थिति फिर बदलेगी और मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। पंजाब में लगभग 15 हज़ार एकड़ फसल बाढ़ की चपेट में है।