ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले का वकीलों ने विरोध किया है। वकीलों ने विरोध के चलते कोर्ट में अपना काम बंद कर दिया है। जिस वजह से कोर्ट में आज कोई काम नहीं होगा, हालांकि कोर्ट खुली है और सुनवाई के लिए अगली तारीख दे रहे हैं। वकीलों ने इस दौरान पंजाब पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
यह हमला पूरी लीगल फर्टनिटी पर हुआ- आदित्य जैन
जालंधर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ने आदित्य जैन ने कहा कि मनोरंजन कालिया पूर्व मंत्री होने के साथ-साथ बार एसोसिएशन के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके घर पर जो ग्रेनेड हमला हुआ है हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला सिर्फ मनोरंजन कालिया के ऊपर नहीं बल्कि पूरी लीगल फर्टनिटी के ऊपर हुआ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।
यह पुलिस प्रशासन का फेल्यर
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस स्टेशन के पास यह हमला हो सकता है तो यह पुलिस प्रशासन का सबसे बड़ा फेल्यर है। हम चाहते हैं कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पुलिस तैनात हो ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। कुछ पुलिस अफसर अच्छी तरह से काम नहीं कर रहे हैं। पंजाब के मौजूदा हालात 40 साल पहले जैसे हो गए हैं।
पंजाब में आतंकवाद के दौर में ले जाया जा रहा- आरके भल्ला
वहीं पूर्व प्रधान आरके भल्ला ने कहा कि पहले पुलिस स्टेशन के ऊपर हमले हो रहे थे और अब राजनेता के ऊपर हमले हो रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था कहां रह गई। सरकार सिर्फ ट्रांसफर और विज्ञापन दे रही है। इस हमले से पंजाब नहीं बल्कि देश पूरा दहल गया है। हमारी सीएम से विनती है कि आप नींद से जागो। पंजाब को एक बार फिर आतंकवाद के दौर में लेकर जाया जा रहा है। हम सभी वकील इस तरह से घटनाओं की निंदा करते हैं।
बार एसोसिएशन के यह सदस्य रहे मौजूद
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन, पूर्व प्रधान आरके भल्ला, रोहित गंभीर, एचवी कोहली, जसवंत सिंह मेजर, मनदीप सिंह सचदेवा, मानित मल्होत्रा, विकास भारद्वाद, प्रितपाल सिंह, राजीव कोहली, साहिल मल्होत्रा, रविश मल्होत्रा, कर कालिया, राम छाबड़ा, संजीव कंबोज और हितेश शर्मा मौजूद रहे।
बीती रात 2 बजे हुआ था हमला
गौरतलब है कि सोमवार देर रात करीब 2 मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। जब धमाका हुआ तो मनोरंजन कालिया अपने परिवार के साथ घर में ही मौजूद थे और जो आवाज सुनकर सहम गए। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।