जम्मू में बीते दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण माता वैष्णो देवी में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ है। इस लैन्स्लाइड के कारण हजारों यात्री फसे हुए है । बता दे की यह लैंडस्लाइड बाण गंगा और लंगर हाल के बीच हुआ है। वही आज भी जम्मू के कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान के अनुसार आज यानि 21 से 23 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ हवा चल सकती हैं और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
भूस्खलन की चपेट में आए कई यात्री
जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी भवन मार्ग बाणगंगा के पास यात्री मलबे में फंसे हुए हैं। तेज बारिश के चलते भूस्खलन की घटना हुई है जिसमें कई यात्री इसकी चपेट में आए हैं। यह हादसा लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ है।
पहले भी हुई लैन्स्लाइड
इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन हो सकता है। बता दें कि वैष्णो देवी में इससे पहले भी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था । जिसके बाद महत्वपूर्ण मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।