पंजाब में पुलिस थानों के सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जालंधर में आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा अचानक थाना डिवीजन नंबर-1 में पहुंच गए और निरीक्षण किया। इस दौरान पेंडिंग केसों का जल्द निपटारा करने के आदेश जारी किए गए। साथ ही ने थाना स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज के बारे में जाना और कई जगह सुधार करने को कहा।
900 केसों का निपटारा किया गया
वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर ने बताया कि जालंधर के पुलिस थानों में एक महीने पहले 3400 केस पेंडिंग पड़े हुए थे, लेकिन इस पर कार्रवाई करते हुए अब केसों में 900 केसों को खत्म किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य थानों में पेंडिंग केसों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारी की डयूटी लगाई गई है और एक हफ्ते तक केसों की जांच की जाएंगी।
सारी पेंडेंसी को खत्म करने का लक्ष्य
साथ ही स्वपन शर्मा ने कहा थानों में पेंडिंग शिकायतों को लेकर आज थाने में चेकिंग की गई। पेंडिंग शिकायतों के बारे में पूछा गया कि ये क्यों अभी तक सॉल्व नहीं हुई। अब ये मुहिम एक हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान लक्ष्य है कि सारी पेंडेंसी को खत्म कर दिया जाए।