कभी आपने ये नोट किया है कि आपका बच्च भी ज्यादा देर तक बाथरूम में बैठा रहता है। अगर हाँ तो उसे कब्ज की समस्या हो सकती है। वहीँ इसका कारण उसके खान पान में पोषण की कमी का होना हो सकता है।
इसके आलावा बच्चे को भूख ना लगना, पेट फूला हुआ जैसा महसूस होना कब्ज के लक्षण हो सकते हैं। इतना ही नहीं कब्ज की प्रॉब्लम का कारण स्ट्रेस, खराब लाइफ स्टाइल, और कम फिजिकल एक्टिविटी भी हो सकती है स्ट्रेस, खराब खाने की आदतें, अनहेल्दी चीजें खाना, दवाएं, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना शामिल है.
ऐसे में ये जानना जरुरी है कि बच्चों को डाइट में क्या देना सही है जिससे उन्हें कब्ज की समस्या न हो।
बच्चे फाइबर से भरपूर डाइट लें
.jpg)
बच्चों की डाइट में फाइबर भरपूर चीजें होनी चाहिए। बता दें ये एक बहुत ही जरूरी कॉम्पोनेंट है, जो कब्ज से राहत दिलाने में हेल्प कर सकता है। हाई फाइबर युक्त आहार लेने से मल त्यागने की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है और पुराने से पुराने कब्ज से मुक्ति मिलती है। इसके लिए आप बच्चों को सेब दे सकते हैं।
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण ये आंत को साफ करके कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। पपीता भी एक अच्छा आप्शन है। ये इंटेस्टाइनल फ्लो को तेज करता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रसभरी को डाइट में ऐड ज़रूर करें।
बच्चों के लिए हाइड्रेट रहना भी जरूरी है
.jpg)
आंतों के मार्ग से गुजरने वाले पोषक तत्वों के लिए शरीर में भरपूर मात्रा में लिक्विड का होना जरूरी है। इसकी कमी से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
जो आपके बच्चे के पाचन को इफेक्ट कर सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि आपका बच्चा दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी इन्टेक कर रहा है या नहीं।
प्रोबायोटिक्स दही बेस्ट आप्शन
.jpg)
प्रोबायोटिक्स दही पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया पेट में गैस्ट्रिक एसिड, बाइल और पैनक्रियाटिक एसिड की उपस्थिति में भी नहीं मर पात हैं। प्रोबायोटिक योगर्ट में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंत में जीवित पहुंचते हैं, जो हेल्थ के काफी अच्छे हैं। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।
बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं
.jpg)
कब्ज से दूर रखने के लिए बच्चों को रोजाना कम से कम 30 मिनट की कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करवाएं। इससे उनके डाइजेशन में मदद मिलती है।
बता दें कि अगर इन घरेलू उपायों के बाद भी बच्चों में कब्ज की समस्या दूर नहीं होती है तो किसी बाल विशेषज्ञ से सलाह करें या उन्हें दिखाएँ। समय रहते इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।