लुधियाना में कल आम आदमी पार्टी के नेता और व्यापारी अनोक मित्तल और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि अनोक मित्तल ने खुद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करवा दी थी। जानकारी के अनुसार लुधियाना पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पति ही निकला पत्नी का कातिल
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पति आलोक मित्तल ने ही यह साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी टीम ने बड़ी मेहनत से इस रहस्य को सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उसने पहले भी दो बार अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी।
बता दें कि प्रारंभिक जांच में इसे लूट की घटना माना गया था लेकिन गहराई से पूछताछ में सच सामने आ गया। पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है जिसमें आरोपी आए थे। इस संबंध में गहन जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।