web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

पंजाब में एक बार फिर Heatwave का दौर शुरू, महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें- IMD का अपडेट


पंजाब में एक बार फिर Heatwave का दौर शुरू,
6/10/2024 9:52:50 AM         Kushi Rajput        Heatwave, Punjab red alert, rain in Maharashtra, heavy rain in Maharashtra, red alert, punjab weather, weather update              

पंजाब में एक बार फिर मौसम बदल गया है, एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। एक ही दिन में मौसम में तकरीबन 3 डिग्री तापमान का उछाल देखने को मिला है। वहीं न्यूनतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। अधिकतम शहरों का तापमान जो 40 डिग्री से कम था, अब 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इसके साथ ही अब आने वाले दो सप्ताह बारिश की संभावनाएं नहीं  हैं।

पंजाब के चार जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सोमवार पंजाब के चार जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, पंजाब के सभी अन्य 19 जिलों में हालात सामान्य रहेंगे। यह अलर्ट अगले 5 दिन तक जारी रहेगे। 

एक बार फिर देखने को मिलेगा  हीटवेव का असर

इसके साथ ही 11 जून को पूरे पश्चिमी मालवा में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वही विभाग के अनुसार इस बार पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 44 डिग्री के पार करने की उम्मीद है। आने वाले 3 से 4 दिनों में पंजाब का तापमान 45 डिग्री को छू जाएगा।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- शहर का न्यूनतम तापमान आज 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री को छूने का अनुमान है। जबकि बीती शाम तापमान 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

जालंधर- शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचेगा, जो बीती शाम 41.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान आज 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज ये तापमान 44 डिग्री को छू सकता है। रविवार शाम लुधियाना का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

पटियाला- शहर का न्यूनतम तापमान आज 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 44 डिग्री को छूने का अनुमान है। जबकि बीती शाम तापमान 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में  में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।  वहीं तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने 10 से 13 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।  इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास  रहने की संभावना है। 


 

'Heatwave','Punjab red alert','rain in Maharashtra','heavy rain in Maharashtra','red alert','punjab weather','weather update'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज,

    पंजाब समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक

  • सावधान... पंजाब में रेड Alert जारी

    सावधान... पंजाब में रेड Alert जारी , नहीं माने यह निर्देश तो होगी सख्त कार्रवाई

  • अमृतसर में सुबह-सुबह युवक को हमलावरों ने मारी गोलियां,

    अमृतसर में सुबह-सुबह युवक को हमलावरों ने मारी गोलियां, पंजाब में पराली जलाने को लेकर रेड अलर्ट

  • कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार,

    कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार, जारी हुई ये चेतावनी

  • पंजाब में कोहरे का रेड अलर्ट,

    पंजाब में कोहरे का रेड अलर्ट, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दो उड़ानें रद्द व 27 डायवर्ट

  • ED की टीम पर हमला, कई जख्मी,

    ED की टीम पर हमला, कई जख्मी, लुधियाना जेल पार्टी में शामिल बंदियों पर FIR

  • पंजाब-हरियाणा में ठंड से राहत नहीं,

    पंजाब-हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, विजिबिलिटी जीरो, 1 डिग्री तक पहुंचा तापमान, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना

  • पंजाब में कोहरे-कोल्ड वेव का रेड अलर्ट,

    पंजाब में कोहरे-कोल्ड वेव का रेड अलर्ट, अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का पूरा हाल

  • पंजाब में आने वाले 5 दिनों के लिए जारी हुआ Alert,

    पंजाब में आने वाले 5 दिनों के लिए जारी हुआ Alert, कोहरे और ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का पूरा हाल

  • पंजाब में धूप खिली सर्दी से नहीं मिली राहत,

    पंजाब में धूप खिली सर्दी से नहीं मिली राहत, ठंड को लेकर फिर Yellow Alert, जानें अपने जिले का हाल

Recent Post

  • पंजाब में 2 छुट्टी का ऐलान,

    पंजाब में 2 छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल - कॉलेज और ऑफिस

  • पंजाब में बच्चे ने खेला मौत का खेल,

    पंजाब में बच्चे ने खेला मौत का खेल, पिस्तौल से अचानक गोली चलने से हुई मौ'त

  •  Internet Ban :

    Internet Ban : 2 दिन तक इंटरनेट सेवा रहेगी बंद, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

  • 3 Idiots के Famous Actor का निधन,

    3 Idiots के Famous Actor का निधन, 120 से अधिक फ़िल्मों में किया है काम

  • जालंधर में मासूम अलीजा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा,

    जालंधर में मासूम अलीजा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, सिसिटीवी में कैद हुए नाना-नानी, देखे VIDEO

  • जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की,

    जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, BKI मॉड्यूल से 86P हैंड ग्रेनेड बरामद

  •  पंजाब :

    पंजाब : आज लगेगा लंबा Power Cut, 7 से 9 घंटे बिजली रहेगी गुल

  • Jalandhar -Kapurthala रोड पर भीषण सड़क हादसा,

    Jalandhar -Kapurthala रोड पर भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-मिनी ट्रक की टक्कर में 3 की मौ'त, देखे VIDEO

  • HOLIDAY :

    HOLIDAY : आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, हुआ छुट्टी का ऐलान

  • दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी,

    दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, गुजरात में 20 करोड़ रुपए के हीरे हुए चोरी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY