पंजाब के फिरोजपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 14 साल का लड़का घर पर पिस्तौल से खेल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली सीधे लड़के के सिर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। मृतक कि पहचान 14 साल के करिवम मल्हौत्रा के रूप में हुई है।
इलाज के दौरान हुई मौत
जानकारी के अनुसार करिवम सोमवार स्कूल से पढ़कर घर लौटा था, जब वह अपनी यूनिफॉर्म बदलने के लिए अलमारी से कपड़े निकालने गया, तो वहा पिस्तौल पड़ी थी। करिवम ने पिस्तौल को खेलने के लिए निकाला और गोली चल गई। गोली सीधे उसके सिर में जा लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद परिवार उसे एक निजी अस्पताल ले गया।लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।