खबरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान पंजाब में एक बार फिर से 44 के पार हो गया है। वही आज पंजाब में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जो है पंजाब में गर्मी दिन ही नहीं, रात में भी लोगों को परेशान करेगी। इसके साथ ही विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद 12 जून से एक बार फिर मौसम सामान्य हो जाएगा।
13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
आज यानी 9 जून को पंजाब के 13 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट और मुक्तसर में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
12 जून के बाद फिर मौसम लेगा करवट
इसके साथ ही लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा और मोगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून को भी अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, लेकिन 11 जून से स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। 12 जून तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य होने की संभावना है।
आज 45 के पार होगा तापमान
वही राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो आमतौर पर 3.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है।सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। आज पंजाब में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है।