यूँ तो इस धरती पर कई तरह के चमत्कार होते रहते हैं। लेकिन बात अगर एक महिला और उसके एक साथ होने वाले 6 बच्चों की हो तो आप हैरान हो जायेंगे। दरअसल पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में एक महिला ने सेक्सटुपलेट्स को जन्म दे कर सारी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है।
डॉक्टरों का कहना है कि 6 बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली महिला एक दम सुरक्षित है, वहीँ उसके बच्चे भी स्वस्थ हैं। बता दें महिला को गुरुवार रात लेबर पेन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहीँ उस महिला का लम्बा ऑपरेशन चला और महिला ने सेक्सटुपलेट्स यानी 6 बच्चों को जन्म दिया। इनमें 4 लड़के और 2 लड़किया बताई जा रही हैं।
लंबा ऑपरेशन होने के बाद हुए 6 बच्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों को निगरानी के लिए ICU वार्ड में रखा गया है। महिला के पति वहीद के मुताबिक जीनत को लेबर पेन के चलते गुरुवार को पंजाब के रावलपिंडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों का कहना है कि करोड़ों लोगों में से किसी एक को सेक्सटुपलेट्स होता है। शुक्रवार को चले लंबे ऑपरेशन के बाद महिला ने एक के बाद एक 6 बच्चों को जन्म दिया। बता दें हर बच्चे का वजन 2 पाउंड से कम था। जिसके चलते उन्हें icu वार्ड में रखा गया है।
सेक्सटुपलेट्स क्या होता है
एक्सपर्ट्स के मुतबिक सेक्सटुपलेट्स 6 संतानों के एक ग्रुप को कहा जाता है। जो एक ही जन्म से पैदा होता हैं। यह काफी कठिन प्रोसेस होता है। वहीँ 4.7 बिलियन लोगों में से किसी एक को ही सेक्सटुपलेट्स बच्चे होते हैं।