लुधियाना में देर रात कार सवार एक व्यक्ति की सरेआम तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना धांदरा रोड नजदीक मिसिंग लिंक 2 हाईवे पर हुई । इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह मुंडिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप शिअद नेता एवं पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रह चुके है। इसके साथ ही वह प्रापर्टी डीलर का काम भी करता था।
जमीन पर लेटाकर तलवार से किए वार
जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह गांव मुंडिया के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या जमीनी विवाद के कारण की गई है। हमलावरों ने कुलदीप को जमीन पर लेटाकर उस पर तलवार से तब तक वार किए जब तक बुजुर्ग ने दम नहीं तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
राहगीरों ने पुलिस को किया सूचित
घटना के बाद खून से लथपथ कुलदीप को देखे के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी देख ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। खून से लथपथ कुलदीप सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार मृतक फार्म हाउस हाउस से अपने घर जा रहा था। लेकिन इस दौरान उसकी कार का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने उसे घेर कर पीटा और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है