पंजाब में आज किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया था। जहां लाडोवाल टोल को बंद करने का बाद खोल दिया गया वहीं, जगराओं में चौकीमान टोल प्लाजा पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया गया। जिसके बाद गाड़ियां वहां से बिना टोल दिए गुजर रही है। फिल्लौर में भी किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया है। किसान धरना लगाकार रोड पर ही बैठे हुए है।
मंडियों में धान पड़ी हुई, नहीं उठाई जा रही
मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता जरनैल सिंह मोतीपुर, कमलजीत सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में धान लेकर बैठे हैं, लेकिन धान अभी तक उठाया नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि मंडियों में धान उठाने के लिए जगह नहीं है।
जंडियाला गुरु का टोल प्लाजा फ्री
बता दें कि किसान जत्थेबंदी बीकेयू उगराहां की ओर से टोल प्लाजा फ्री करवाया गया है। जत्थेबंदी द्वारा आज जंडियाला गुरु के पास टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया गया। किसानों की मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बीकेयू (उगराहां) की ओर से जिला लुधियाना (ग्रामीण) (ए-3) में टोल फ्री धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने कहा कि धान खरीद का काम धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है।
किसानों की मांग है कि मंडियों में धान की खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को कई-कई दिन मंडियों में बैठना ना पड़े। इस मौके सुदागर सिंह हरनेक सिंह गुरप्रीत सिंह चमकौर सिंह आदि उपस्थित रहे।