पंजाब में प्रशासन की लगातार सख्ती के बावजूद लोग चाइना डोर का इस्तेमाल कर रहे है। जिसके कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक इसके कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं एक और नया मामला पंजाब के खन्ना शहर से सामने आया है, जहां मशहूर पंजाबी गायक बिट्टू खन्ना वाला भी चाइना डोर की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया।
चाइना डोर से घायल होने के बाद वह इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रशासन ने चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। लेकिन इसके बावजूद भी इसका प्रयोग अभी भी लोगों की तरफ़ से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सरकार को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए।