Elonमस्क की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink स्टारलिंक को भारत में एक जरूरी लाइसेंस मिल गया है। बता दे कि मस्क की कंपनी पिछले कई सालों से भारत में अपनी सर्विस शुरू करना चाहती है। स्टारलिंक तीसरी कंपनी है, जिसे भारत के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने लाइसेंस दिया है।
भारत ने दिया कंपनी को लाइसेंस
इससे पहले Oneweb और रिलायंस जियो को भी सैटेलाइट सर्विस शुरू करने का लाइसेंस दे दिया जा चुका है। भारत सरकार ने आज कंपनी को लाइसेंस दे दिया है इसके साथ ही कंपनी को ट्रायल स्पेक्ट्रम भी मिल जाएगा और कंपनी बुकिंग लेने की शुरुआत कर देगी।
कंपनी की सेवाएं 1,000 रुपए से होगी शुरू
हालांकि कंपनी को सेवाएं देने के लिए 1 से 2 महीने का इंतजार करना होगा क्योंकि 1 से 2 महीने के अंदर ट्राई की सिफारिशों को हरी झंडी मिलेगी। कहा जा रहा है कि भारत में कंपनी की सेवाएं 1,000 रुपए से शुरू हो सकती है। सरकार ने GMPCS (Global Mobile Personal Communication by Satellite) लाइसेंस के लिए नई सिक्योरिटी गाइडलाइंस जारी की थी, जिनका पालन करने पर कंपनियों को लाइसेंस दिया जाना था।