हम से कई लोग दिनभर में ऐसे बहुत से काम करते हैं जिसकी वजह से उनकी कलाई में अक्सर दर्द होने लगता है। वहीं यह दर्द कई बार इतना बढ़ जाता है कि लोगों से काम करना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि कलाई में बहुत ज्यादा दर्द होने के कारण कई लोग दवाई लेना शुरू कर देते हैं।
यही नहीं कलाई के दर्द से आराम पाने के लिए लोग कई घरेलू नुस्खे भी अपनाते है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे आसान की जनाकारी देने वाले है जिसे फॉलो कर आप अपनी कलाई के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते आसन के बारे में और इससे सेहत को ओर किस तरह से फायदे हो सकते हैं।
क्या है गोमुखासन

बता दें कि इस आसान को करते समय शरीर का आकार गाय के मुख के समान होने के कारण इसे गोमुखासन कहा जाता हैं। हालांकि अंग्रेजी में इसे द काऊ पोज कहा जाता है। इस आसान को करने से बांह,कंधे और कलाई में खिंचाव होता है।
जिस वजह से कलाई में होने वाले दर्द और अकड़न में आराम मिलता है। साथ इससे कलाई में मजबूती आती है और लचीलापन बढ़ता है। इसके अलावा ये आसन महिलाओ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
गोमुखासन करने का तरीका
इस आसान को करने के लिए सबसे पहले आप योगा मैट पर पैर फैला कर बैठ जाएं। अब अपने दाहिने घुटनों को मोड़े और इसे बाएं कमर के पीछे वाले हिस्से के नीचे रखें। फिर बाएं घुटने को दाहिने घुटने के ऊपर रखें।
इसके बाद आप सांस को अंदर की ओर लेते हुए दाहिने हाथ को ऊपर की ओर फैलाएं और कोहनी को मोड़ें। अब हाथ को पीछे मध्य पीठ तक ले जाएं। वहीं अब धीरे-धीरे बाएं हाथ की उंगली से दाहिने हाथ की उंगली को पकड़ने की कोशिश करें।
यही प्रक्रिया दूसरे हाथ से दोहराएं। बता दें कि सांस लेते हुए 1 मिनट तक आपको इसी मुद्रा में रहना है फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इस आसान से मिलते हैं कई हेल्थ बेनेफिट्स
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार
रीढ़ को लम्बा और बेहतर करना
कंधों व कलाई की जकड़न को ठीक करना
खराब मुद्रा वाले लोगों के लिए फायदेमंद
स्ट्रेस और डिप्रेशन को दूर करने में हेल्पफूल
इसे रोजाना करने से रिप्रोडक्टिव अंग बेहतर होते हैं
पीठ की मसल्स मजबूत होती है