जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में बंद पड़ी लैदर फैक्टरी में 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके मे दहशत पैदा हो गई। गांववासियों ने बताया कि युवक का नाम सन्नी है और शादीशुदा है। युवक नशे का आदि था। मृतक सन्नी के परिवार मौके पर पहुंच रहे हैं। मृतक सन्नी गांव फाजिल्पुर का रहने वाला है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच रही है।
अलावपुर में मिला सिर कटा शव
वहीं आदमपुर के अलावपुर में व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। पुलिस चौकी की कुछ दूरी पर ही व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
परिजनों का कहना है कि पहले कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।