ख़बरिस्तान नेटवर्क : एयरप्लेन में नियम काफी सख्त होते हैं और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने नहीं दिया जाता है। हालांकि बावजूद सख्त नियमों के कुछ लोग प्लेन में शारीरिक संबंध बनाते हैं। यहां तक कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स भी शारीरिक संबंध बनाते हैं। यह खुलासा किया है एक एयर होस्टेस ने। उसने बताया कि 30 हजार की फीट पर क्रू मेंबर्स कॉकपिट में सामूहिक संबंध बनाते हैं।
एयर होस्टेस सिएरा मिस्ट ने बताया कि जब पैसेंजर्स आराम कर रहे होते हैं तो इसी दौरान पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट माइल हाई क्लब में शामिल होते हैं। आसमान में शारीरिक संबंध बनाने को माइल हाई कहा जाता है। इसलिए फ्लाइट डेक में कम से कम दो पायलट होते हैं और उड़ान के दौरान हर समय फ्लाइट डेक में कम से कम दो लोग होने चाहिए।
मिस्ट ने नियमों के बारे में बताया कि अगर पायलट को भूख या पेशाब लगती है तो उसे फ्लाइट डेक से बाहर आना पड़ता है। इस दौरान उसकी जगह पर फ्लाइट अटेंडेट को आना पड़ता है। इस तरह से माइल हाई क्लब की योजनाएं शुरू होती हैं। हालांकि, कई एयर होस्टेस फ्लाइट में शारीरिक संबंध बनाने को बेहद घिनौना मानती हैं, लेकिन मिस्ट ऐसा नहीं सोचती हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि एक या दो शिफ्ट के दौरान उन्होंने खुद इसका आनंद लिया है।