खबरिस्तान नेटवर्क: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह को कोर्ट ने तलब किया है। दोनों को कोर्ट में जल्द से जल्द पेश होने को कहा गया है। बता दें कि मामला 2023 का है, जिसके बाद अब एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि अक्षरा सिंह और उनके पिता ने एक शो करने के लिए अड्वान्स पेमेंट लिए थे मगर वे परफॉर्मेंस पूरा किये बगैर ही वहां से चली गई थी।
2 साल पुराना मामला
बता दें कि 2023 में दोनों को समस्तीपुर जिले के पास पड़ते एक गांव में दुर्गा पूजा के इवेंट में परफॉर्मेंस देने के लिए बुलाया गया था। इस ईवेंट के लिए उन्हें 5 लाख 51 हजार रुपए फीस के तौर पर दिए गए थे। मगर जब किसी व्यक्ति ने उनके परफॉर्मेंस के दौरान पैसे उड़ाये तो वे गुस्सा हो गई और स्टेज छोड़ कर चली गई। ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि इसमें उनकी क्या गलती थी। तीन घंटे के ईवेंट से वे आधे घंटे में ही निकाल गई। इससे उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
19 अप्रैल को भेजा समन
बेगुसराय के शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। इसके बाद केस दर्ज हो गया और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश ने उन्हें 19 अप्रैल को समन जारी किया। अक्षरा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने जैसे गंभीर अपराध के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।