कांग्रेस ने पंजाब में अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में 4 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं पंजाब के लुधियाना में रविवार रात एक अनियंत्रित कार सरहिंद नहर में गिर गई। कार में एक परिवार सवार था। सूचना मिलते ही दोराहा थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। जिसके बाद आज सुबह गोताखोरों की खोजबीन के दौरान उन्हें एक व्यक्ति का शव मिला। पानी का तेज बहाव होने के कारण अभी बाकी परिवार के सदस्यों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, राजा वड़िंग लुधियाना से
कांग्रेस ने पंजाब में अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में 4 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर पुलिस ने पकड़ी नशे की अब तक की सबसे बड़ी खेप
जालंधर पुलिस ने 48 किलो हेरोईन, 21 लाख रुपए ड्रग मनी और 3 गाड़ियों समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जालंधर शहर में अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप पकड़ी गई है। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना में सरहिंद नहर में गिरी अनियंत्रित कार
वहीं पंजाब के लुधियाना में रविवार रात एक अनियंत्रित कार सरहिंद नहर में गिर गई। कार में एक परिवार सवार था। सूचना मिलते ही दोराहा थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में चोर बेखैफ, आधे घंटे के अंदर 9 दुकानों में चोरी
जालंधर में चोर बिना किसी खौफ के चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसका खामियाजा आम लोगों और दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है।पढ़ें पूरी खबर
पंजाब के इस जिले में पुलिस और नशा तस्करों के बीच चली गोलियां
फिरोजपुर के गुरुहरसहाय पुलिस और नशा तस्करों के बीच सोमवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में बदला मौसम, कई इलाकों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आकाश में आज कई इलाकों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं, कई जगहों पर ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर