पंजाब में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में सुबह-शाम ठंड शुरू हो गई है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। शुक्रवार को पठानकोट, रूपनगर और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अगले एक सप्ताह तक किसी वेस्टर्न डिस्टर्बन्स (Western disturbance) के एक्टिव होने की संभावना नहीं है।
प्रदूषण का स्तर 100 AQI से ऊपर पाया गया
अक्टूबर के मध्य से राज्य का मौसम भी बिगड़ने लगा है। शनिवार सुबह तक ज्यादातर शहरों में प्रदूषण का स्तर 100 (Air Quality Index) AQI से ऊपर पाया गया। प्रदूषण बोर्ड ने इसे पीली श्रेणी में रखा है और यह सांस की समस्या, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।
शनिवार सुबह जालंधर, लुधियाना और पटियाला को छोड़कर ज्यादातर शहरों में AQI 100 से ऊपर था।
- अमृतसर में AQI 117
- बठिंडा में AQI 138
- खन्ना में AQI 104
- मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 108
- जालंधर में AQI 84
- लुधियाना में AQI 98
- पटियाला में AQI 96 पाया गया