web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां


ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी,
1/15/2024 10:47:57 AM         Kushi Rajput        cold wave, weather report, punjab haryana, red alert, dense fog             ਪੰਜਾਬ-ਹਰਿਆਣਾ 'ਚ ਪੈ ਰਹੀ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ, ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਔਰੇਂਜ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ 

पंजाब और हरियाणा में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और सुबह कोहरे के बाद धूप निकलेगी। वहीं पंजाब के 16 जिलों में कोहरे की स्थिति खराब हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घना कोहरा छाया हुआ है। यहां सुबह के समय  विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रहती है। 

इसके साथ ही विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। कई जगहों पर बहुत ठंड पड़ेगी और साथ में शीतलहर भी चलेगी। वहीं, अनुमान है कि सुबह की धुंध के बाद दोपहर के बाद धूप खिलेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। 

सामान्य से नीचे रहा न्यूनतम पारा

पंजाब के अमृतसर में पारा 7.2 डिग्री, लुधियाना में 4.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। पटियाला का तापमान 5.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा और बठिंडा का तापमान 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम रहा। इसके अलावा पठानकोट में 6.6 डिग्री और नवांशहर में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

8 जिलों में धुंध का रेड अलर्ट 

हरियाणा के 8 जिलों में धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। यहां भी विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब है। वहीं, चंडीगढ़ में सुबह के समय धुंध व दोपहर के समय धूप खिलने का अनुमान है।

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल में भी मौसम बदल रहा है।वहीं शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित, कुंजम दर्रा, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, चंद्राभागा रेंज की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद अब शिमला सहित मध्य और उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 16 और 17 जनवरी को बारिश या बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे में अगर पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश होती है तो इसका असर पंजाब-हरियाणा पर भी पड़ेगा।

स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी

कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने पंजाब में 21 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। नए आदेशों के मुताबिक 5वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां रहेंगी। जबकि बाकी के 6वीं क्लास से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स रेगुलर स्कूल आएंगे। 

'cold wave','weather report','punjab haryana','red alert','dense fog'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • सावधान... पंजाब में रेड Alert जारी

    सावधान... पंजाब में रेड Alert जारी , नहीं माने यह निर्देश तो होगी सख्त कार्रवाई

  • पंजाब में कोहरे का रेड अलर्ट,

    पंजाब में कोहरे का रेड अलर्ट, कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दो उड़ानें रद्द व 27 डायवर्ट

  • पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट,

    पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, लुधियाना सहित छह जिलों में टूटा रिकॉर्ड, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

  • पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन,

    पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

  • ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी,

    ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां

  • पंजाब-हरियाणा में ठंड से राहत नहीं,

    पंजाब-हरियाणा में ठंड से राहत नहीं, विजिबिलिटी जीरो, 1 डिग्री तक पहुंचा तापमान, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना

  • पंजाब में कोहरे-कोल्ड वेव का रेड अलर्ट,

    पंजाब में कोहरे-कोल्ड वेव का रेड अलर्ट, अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का पूरा हाल

  • पंजाब-हरियाणा में धूप की दस्तक से सर्दी से थोड़ी राहत,

    पंजाब-हरियाणा में धूप की दस्तक से सर्दी से थोड़ी राहत, 31 जनवरी से बदलेगा मौसम, आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश

  • पंजाब -हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश के आसार,

    पंजाब -हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश के आसार, कोहरे से मिलेगी राहत, ठंडी हवाएं बढ़ाएगी ठिठुरन

  •  पंजाब-हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना,

    पंजाब-हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

Recent Post

  • BR गवई बने भारत के 52वें चीफ जस्टिस

    BR गवई बने भारत के 52वें चीफ जस्टिस तहसीलों में नहीं अब सेवा केंद्रों में होगी रजिस्ट्री!

  • BR गवई बने भारत के 52वें चीफ जस्टिस,

    BR गवई बने भारत के 52वें चीफ जस्टिस, तहसीलों में नहीं अब सेवा केंद्रों में होगी रजिस्ट्री

  • जालंधर में हड़ताल को लेकर निगम यूनियन दो गुटों में बंटी,

    जालंधर में हड़ताल को लेकर निगम यूनियन दो गुटों में बंटी, कहा- हमारा हड़ताल से कोई संबंध नहीं

  • जालंधर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,

    जालंधर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम अधिकारी को किया अरेस्ट

  • तहसीलों में नहीं अब सेवा केंद्रों में होगी रजिस्ट्री,

    तहसीलों में नहीं अब सेवा केंद्रों में होगी रजिस्ट्री, CM मान ने कर दिया बड़ा ऐलान

  • भारत का तुर्किये–चीन के खिलाफ बड़ा एक्शन,

    भारत का तुर्किये–चीन के खिलाफ बड़ा एक्शन, सरकारी चैनलों के X अकाउंट ब्लॉक

  • माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी,

    माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 7 दिनों बाद शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

  • जस्टिस BR गवई बने भारत के 52वें चीफ जस्टिस,

    जस्टिस BR गवई बने भारत के 52वें चीफ जस्टिस, नोटबंदी जैसे बड़े फैसलों में शामिल थे

  • जालंधर अर्बन अस्टेट फाटक बंद होने से लोग परेशान,

    जालंधर अर्बन अस्टेट फाटक बंद होने से लोग परेशान, धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध

  •  10th RESULT : डॉ. अमनप्रीत और मनबीर सिंह की बेटी ने 500 में से 494 नंबर किए हासिल

    10th RESULT : डॉ. अमनप्रीत और मनबीर सिंह की बेटी ने 500 में से 494 नंबर किए हासिल

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY