पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब हो गई है। इस बीच अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुचे है। वही अभी तक यह पता नहीं लगा है कि भगवंत मान की तबीयत कैसे खराब हुई है और उन्हे क्या हुआ है।
केजरीवाल आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
वही पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत करेंगे।
मिलने पहुचें अरविंद केजरीवाल
राज्य में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान कई जिलों का दौरा कर चुके हैं और स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। इस बीच, उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है और केजरीवाल उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुँचे हैं।