पंजाब से दक्षिण कश्मीर घूमने गए 7 दोस्तों का कुलगाम में एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें 4 की मौत हो गई है जबकि 3 घायल हो गए हैं। घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान संदीप शर्मा (28), रोमी (26), जगदीश उर्फ हनी (23) और गुरमीत सिंह (23) के रूप में हुई है। वहीं, घायल लोगों की पहचान हरचंद सिंह (35), करनपाल (25) और आशू (18) के रूप में हुई है।
सुरक्षा बलों और लोगों ने किया रेस्क्यू
घटना पर मौजूद सुरक्षा बलों और लोगों ने कार में फंसे घायलों को निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 का ईलाज चल रहा है और उनकी कंडिशन भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और हादसे की जांच कर रही है।
मोगा के रहने वाले हैं सभी
पुलिस के मुताबिक यह हादसा दोपहर को घटना तवी ग्रिड स्टेशन मीर बाजार NHW-44 के पास नेपोरा के सामने हुआ। यह सभी मोगा के रहने वाले हैं और कश्मीर में घूमने के लिए आए थे। सभी के पारिवारिक मैंबरों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई और मामले की जांच जारी है।