पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य के बड़े अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। सीएम मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर, SDM, SSP और SHO को भ्रष्टाचार को रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने जिलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कहा है। नहीं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। भ्रष्टाचार को लेकर जनता से सरकार फीडबैक लेगी।
कैबिनेट मीटिंग के बाद एक्शन में सरकार
दरअसल बीते दिन ही पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के तुरंत बाद ही सीएम मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस अपनाने के लिए कहा है। अगर अधिकारियों के इलाकों से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।
हो सकते हैं बड़े प्रशासनिक फेरबदल
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सीएम मान पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल भी कर सकते हैं और अधिकारियों की अलग-अलग पोस्टिंग भी की जाएगी।