हरियाणाा में जननायक जनता पार्टी(JJP) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी हाइकमान ने बृज शर्मा के नाम का ऐलान किया है। वहीं जजपा ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जानकारी मुताबिक बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। साल 2019 में उन्होंने करनाल जिले के असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था। असंध हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जाती है।
नोटिफिकेशन के अनुसार लिखा गया कि जनननायक जनता पार्टी द्वारा बृज शर्मा पुत्र त्रिलोक चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 641 सेक्टर 8 करनाल को जेजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। बृज शर्मा जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे है। उन्होंने 2019 में असंध से विधानसभा चुनाव लड़ा था।