web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

AI Wearable Omi Launched : आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस बेस्ड गैजेट, CES 2025 में किया पेश, कीमत 8 हजार


AI Wearable Omi Launched : आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है ब्रेन
1/18/2025 12:36:37 PM         Raj        AI Wearable Omi Launched, omi, bci, brain computer interface, ces 2025, gadgets, ai gadgets, ai device, brain reading tech, ai tech              AI Wearable Omi Launched: Brain computer interface based gadget can read your mind, introduced at CES 2025, priced at 8 thousand

Brain computer interface based gadget can read your mind, presented in CES 2025 : ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) बेस्ड एक गैजेट CES 2025 में पेश किया गया। दावा किया जा रहा है कि ये आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है यानी आप क्या सोच रहे हैं उसे डिकोड कर सकता है। अमेरिकी स्टार्टअप Based Hardware ने AI वेयरेबल Omi लॉन्च किया है। इस छोटे डिवाइस को आप पेंडेंट या नेकलेस की तरह गले में टांग सकते हैं। इसे Hey Omi बोल कर ऐक्टिवेट किया जा सकता है। लिस्निंग मोड पर वेक वर्ड की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ये लगातार आपको सुन रहा होता है। 

दिमाग़ पढ़ने वाला डिवाइस समझ रहे

पिछले कुछ सालों से BCI पर काफी काम हो रहा है। इस छोटे डिवाइस को अपने हेड साइड पर भी माउंट कर सकते हैं। इंटरनेट पर कुछ लोग इसे दिमाग़ पढ़ने वाला डिवाइस समझ रहे हैं, लेकिन ये पूरी तरह फिलहाल सच नहीं है क्योंकि ये BCI बेस्ड फीचर फ्यूचर में आएगा। 

BCI बेस्ड कम और AI टूल ज्यादा है

दरअसल ये BCI बेस्ड कम और AI टूल ज्यादा लगता है, क्योंकि ये भी Rabbit R1 और Humane Pin की तरह ही काम करता है। इसमें GPT 4o दिया गया है और ये यूजर्स को पर्नलाइज्ड एडवाइस दे सकता है। स्टार्टअप ने क्लेम किया है कि Omi को फोरहेड के साइड में ब्रेन इंटरफेस मेडिकल टेप के ज़रिए स्टिक कर सकते हैं। 

रियल टाइम ट्रांसलेट करने की क्षमता

ये डिवाइस यूजर्स के सवालों के जवाब दे सकता है। कॉनवर्सेशन को समराइज कर सकता है। ToDo लिस्ट बना सकता है और मीटिंग्स शेड्यूल कर सकता है। ये रियल टाइम ट्रांसलेट भी करता है यानी आपको आस पास कोई किसी दूसरे लैंग्वेज में बातें कर रहा है तो ये आपको उसका पूरा ट्रांसलेशन देगा।

डेटा को लोकली स्टोर कर सकते हैं 

प्राइवेसी के लिहाज़ से एक मुश्किल ये भी है कि Omi हमेशा लिस्निंग मोड़ पर ही रहता है यानी आपकी बातचीत सुनता रहता है। हालांकि कंपनी ने ये मेक श्योर किया है कि यूजर्स डेटा को लोकली स्टोर कर सकते हैं और ये देख सकते हैं कि उनका डेटा कहां जा रहा है इसलिए ही इसे ओपन सोर्स भी रखा गया है।

89 यूएस डॉलर्स यानी 7640 रुपये

Omi की क़ीमत 89 यूएस डॉलर्स यानी लगभग 7640 रुपये है। हालांकि इस डिवाइस का ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस ऐक्सेस यूजर्स को बाद में मिलेगा फ़िलहाल ये सिर्फ ऑडियो ऑनली AI प्रोडक्ट है और इसे 2025 के दूसरे क्वॉर्टर में ग्लोबली शिप किया जाएगा।

ऐप स्टोर पर 250 से भी ज्यादा ऐप्स

कंपनी के मुताबिक़ OMI फ्यूचर में ब्रेन वेव्स पढ़ सकता है और जो भी सोचेगा उसे वो ट्रांसलेट कर सकता है लेकिन ये फीचर फ़िलहाल के लिए फुल प्रूफ़ नहीं है और आने वाले समय में इसे ऐक्टिवेट किया जा सकता है। OMI ऐप स्टोर पर 250 से भी ज्यादा ऐप्स मिलेंगे। ये दरअसल प्लगइन्स हैं। 

AI से जुड़े तमाम फीचर्स मौजूद हैं

अगर फ्यूचर में ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस फीचर ऐक्टिव करने में कंपनी सक्सेस होती है तो शायद ये गेम चेंजिंग डिवाइस बन सकता है लेकिन सिर्फ AI डिवाइस के तौर पर इसे यूज़ करना कोई सेंस नहीं बनाता। मार्केट में AI डिवाइसेज ऑलरेडी काफी सारे हैं जिनका कोई ख़ास यूज़ नहीं है क्योंकि स्मार्टफ़ोन में ही अब AI से जुड़े तमाम फीचर्स मौजूद हैं इसलिए लोगों के लिए एक स्मार्टफ़ोन के साथ दूसरा डिवाइस साइड बाइ साइड यूज़ करना मुश्किल है।

'AI Wearable Omi Launched','omi','bci','brain computer interface','ces 2025','gadgets','ai gadgets','ai device','brain reading tech','ai tech'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • AI Wearable Omi Launched : आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है ब्रेन

    AI Wearable Omi Launched : आपके दिमाग़ को पढ़ सकता है ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस बेस्ड गैजेट, CES 2025 में किया पेश, कीमत 8 हजार

Recent Post

  • Rain Alert :

    Rain Alert : आज पूरे पंजाब में बारिश की संभावना, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  • जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़,

    जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 2 जख्मी, विदेशी कनेक्शन का खुलासा

  •  कनाडा में पंजाबी युवक की मौ'त,

    कनाडा में पंजाबी युवक की मौ'त, पांच बहनों का था इकलौता भाई

  • पंजाब में सोमवार की सरकारी छुट्टी पर बड़ा अपडेट,

    पंजाब में सोमवार की सरकारी छुट्टी पर बड़ा अपडेट, जाने स्कूल और दफ्तर खुलेंगे या रहेंगे बंद

  • जालंधर में कांग्रेस नेता जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से निष्कासित किया,

    जालंधर में कांग्रेस नेता जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से निष्कासित किया, पूर्व मंत्री ने की कार्रवाई

  •  होशियारपुर में Tourist Bus और ट्रॉली में टक्कर,

    होशियारपुर में Tourist Bus और ट्रॉली में टक्कर, एक की मौ'त

  • जालंधर में इस दिवाली बर्लटन पार्क की जगह इस नए इलाके में लगेगी पटाखा मार्केट,

    जालंधर में इस दिवाली बर्लटन पार्क की जगह इस नए इलाके में लगेगी पटाखा मार्केट, नई जगह हुई Final

  • जालंधर में एक ही रात में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना,

    जालंधर में एक ही रात में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लोहे की रॉड से घर का तोड़ा ताला

  • बिक्रम सिंह मजीठिया को राहत नहीं,

    बिक्रम सिंह मजीठिया को राहत नहीं, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

  •  बिक्रम सिंह मजीठिया आज फिर कोर्ट में पेश होंगे,

    बिक्रम सिंह मजीठिया आज फिर कोर्ट में पेश होंगे, पुलिस ने अकाली कार्यकर्ताओं को फिर हिरासत में लिया

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY