ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधरवासियों को वीरवार को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि नगर निगम की यूनियन ने हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। जिस कारण शहर में सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग और सीवरेज संबंधित कोई काम नहीं होगा। यह हड़ताल यूनियन अपनी मांगों को लेकर कर रहा है।
पक्की भर्ती को लेकर हड़ताल
यूनियन के नेता सन्नी सहोता ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों को पक्का न किए जाने को लेकर की जा रही है। लगातार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की जा रही है, पर अभी तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर मेयर और कमिश्नर के साथ मीटिंग भी हुई पर वह भी बेनतीजा रही।
उन्होंने आगे कहा कि अब कोई कच्ची भर्ती नहीं होने देंगे। हड़ताल के दौरान शहर की साफ-सफाई, पानी के बिल की रिकवरी समेत कई काम रोके जा सकते हैं। वहीं दफ्तरों के काम को भी रोका जा सकता है।