किसी भी व्यक्ति के लिए पासपोर्ट, एक बहुत जरूरी दस्तावेज है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने वाले है तो पहले ये खबर जान ले। केंद्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके अनुसार जो लोग 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे है। उनके बर्थ सर्टिफिकेट तभी सही माने जाएंगे, अगर वह सर्टिफिकेट किसी सरकार या उनसे संबंधित अधिकारियों ने बनाया होगा।
संशोधन Issue होने के बाद ही नए नियम लागू होंगे
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव किया है, और यह बदलाव इस हफ्ते एक ऑफिशियल नोट के जरिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ये नए नियम तभी लागू होंगे जब गजट में प्रकाशित होंगे।
इन नए नियमों के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे लोगों की जन्मतिथि के प्रमाण के लिए, केवल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। यह जन्म प्रमाण पत्र जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, नगर निगम द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
कौन से दस्तावेज है पासपोर्ट बनाने के लिए जरूरी
अगर आप भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने की सोच रहें हैं तो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) और जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र) जरूरी डॉक्यूमेंट है। इन सभी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाए और पासपोर्ट के लिए आवेदन करे।