लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा लगातार बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। इसी कड़ी में भाजपा कल एक और सियासी धमाका करके विपक्ष से जुड़े बड़े नेता को पार्टी ज्वाईन करवा सकती है। इस ज्वाइनिंग से विपक्ष को बड़ा झटका लगेगा। इस नेता की ज्वाइनिंग का दो राज्यों के नतीजों पर असर पड़ना तय है।
भाजपा में शामिल होने वाला ये नेता अपनी पार्टी की मजबूत कड़ी है है और कई मायनों में वह पार्टी का दूसरा चेहरा भी बनकर उभरा है। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा लेकर चल रही है। इसी कड़ी में कई बड़े नाम पार्टी में शामिल हो चुके हैं। वीरवार को ही बिहार के बड़े यू ट्यूबर मनीष कश्यप ने पार्टी ज्वाईन की।
ये बड़े नेता हो चुके भाजपा के
भाजपा में हाल ही में शामिल होने वाली हस्तियों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, बहुजन समाज पार्टी से रितेश पांडे और संगीता आजाद, परनीत कौर, लालचंद कटारिया, किरण कुमार रेड्डी (आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) और सुरेश पचौरी शामिल हैं।
बाकी नेताओं में कांग्रेस से ज्योति मिर्धा, अर्जुन मोढवाडिया और रवनीत सिंह बिट्टू, तृणमूल कांग्रेस से अर्जुन सिंह, वाईएसआरसीपी से वी. वरप्रसाद राव, आम आदमी पार्टी से सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का नाम शामिल हैं।
हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भाजपा जॉइन की है। इनके अलावा 6 बार के कटक लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोड़ने के कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
ऐसा है BJP की जॉइनिंग कमेटी का स्ट्रक्चर
बीजेपी की जॉइनिंग कमेटी की संरचना के अनुसार, विनोद तावड़े को वेस्टर्न इंडिया तक फैली जिम्मेदारियों के साथ समन्वयक है। समिति में रविशंकर प्रसाद को पूर्वी भारत, राजीव चंद्रशेखर को दक्षिण भारत, अनुराग ठाकुर को उत्तरी भारत और भूपेन्द्र यादव को मध्य भारत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी का दावा है अब तक विपक्ष के सत्तर हजार से ज्यादा नेता और वर्कर पार्टी ज्वाईन कर चुके हैं। पार्टी का ये लक्ष्य एक लाख का है।