पंजाब में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर जीरा के ऊपर फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है।
कुलबीर जीरा ने पुलिस को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की है। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाई हैं। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को भगा लिया। जिसके बाद उनकी गाड़ी का पीछा किया गया। यह फायरिंग की घटना शेर खां गांव के पास हुई है।