ख़बरिस्तान नेटवर्क : भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा के पित्ते में पथरी है जिसके कारण उन्हें पेट में काफी दर्द है। वही इसे लेकर अब वकील दर्शन सिंह दयाल व नवीन चड्ढा की तरफ से आज एक और याचिका अतिरिक्त सैशन जज कम डियूटी जज डॉक्टर दीप्ति गुप्ता की अदालत में लगाई गई।
इस याचिका में उपचार की परमिशन की बात कही गई है। साथ ही अर्जी में कहा गया है कि रमन अरोड़ा के पित्ते में 13 एम एम के अलावा पथरियों के कारण दिन और रात में असहनीय दर्द होता है, ऐसे में उन्हें विशेष इलाज की आवश्यकता है। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका की सुनवाई के लिए अदालत ने 21 जून की तारीख निर्धारित की है।
कपड़े का है कारोबार
रमन अरोड़ा व्यवसाय से वे कपड़े के व्यापारी हैं और जालंधर के पीर बोदलां बाजार में उनका व्यापार है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान खत्री-अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
2021 में आए थे सियासत में
रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने। विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है।